UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएचसी चोलापुर को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान 

Updated on: 08 October, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद यति

 

वाराणसी -- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत योजनाओं की उपलब्धियों, उत्कृष्ट कार्यो तथा आगामी कार्य योजना को लेकर बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर वाराणसी को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत प्री-आथ एवं क्लेम इंसेंटिव के उत्कृष्ट उपयोग के लिए प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया।सीएचसी चोलापुर को यह सम्मान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक द्वारा प्रदान किया गया। सीएचसी चोलापुर की इस उपलब्धि को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सीएससी चोलापुर के अधीक्षक डा.आरबी यादव ने इस सम्मान को अस्पताल की पूरी टीम की मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा यह सम्मान स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए टीम को निरंतर प्रेरित एवं मार्गदर्शित करता रहेगा। उन्होंने कहा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह ने सीएचसी चोलापुर के सभी चिकित्सकों पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ जिले के अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इस समारोह में सीएससी चोलापुर की ओर से प्रशस्ति पत्र आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ अमित सिंह,डा.डा.जीतेन्द्र यादव आयुष्मान मित्र सुनील कुमार कनौजिया ने प्राप्त किया ।सीएससी चोलापुर की इस प्रदेश स्तरीय उपलब्धि पर अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, एवं समस्त कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। इस सम्मान को भविष्य में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रेरणा बताया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News