UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*पोर्टल पर निजी अस्पताल की गई शिकायत जॉच करने पहुंची टीम*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*अतुल सोनी की खास रिपोर्ट*

 

चोलापुर। चोलापुर स्थित एक निजी अस्पताल में शाम को अचानक डाक्टरों की टीम पहुंची टीम पहुंचते ही अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया पूछने पर पता चला की इस अस्पताल की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी 

 

तृप्ति शर्मा नाम की एक महिला ने चोलापुर स्थित ट्रामा सेंटर के नाम से चल रहे अस्पताल के खिलाफ पोर्टल पर अवैध रूप से संचालित करने की शिकायत की थी उसने शिकायत में आरोप लगाया है की जिस डॉक्टर के नाम से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है वो कभी भी अस्पताल नही आते हैं अस्पताल को एक फर्जी डाक्टर रिंकू तिवारी चला रही है रिंकू तिवारी डिलीवरी व डीएनसी भी करती है मरीजों के साथ खिलवाड़ हो रहा है जिसकी जांच करने चोलापुर सी एच सी की टीम गई थी सी एच सी अधीक्षक डा आर बी यादव ने बताया की शिकायत की जांच करने सी एच सी की एक टीम डा मणिकांत के साथ गई थी वहा रिंकू तिवारी अस्पताल में मिली उन्होंने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन दिखाया जिसकी जांच की जाएगी

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News