UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चेतगंज पुलिस ने 11 ग्राम हेरोइन संग 06 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार 

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- जनपद में मादक पदार्थों, गांजा तस्करी, हेरोइन तस्करी,अवैध असलहे आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय बाउंड्री वाल के किनारे लकड़ी मण्डी के पास से अवैध हेरोइन के साथ छ: अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उनके कब्जे से 11 ग्राम हीरोइन (0.410 औंस पुड़िया),एक पिस्टल 0.32 बोर व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः शिवम सिंह उर्फ नीरज उर्फ बाबू पटेल पुत्र राजेश सिंह निवासी पिपलानी कटरा थाना चेतगंज, दूसरे का अमित सिंह पुत्र बागेश्वर सिंह निवासी सेनपुरा थाना चेतगंज, तीसरे का निकेश जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल निवासी ईश्वर गंगी नई बस्ती थाना कोतवाली, चौथे का अमित यादव पुत्र कमल यादव निवासी ईश्वर गंगी नई बस्ती थाना जैतपुरा, पांचवें का अश्वनी पाण्डेय पुत्र चंन्द्रेश्वर पाण्डेय निवासी ग्राम नेवादा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली और छठवें का शुभम चौरसिया पुत्र रमेश चौरसिया निवासी पलटन सरदार का मकान लोढ़ेनाथ मंदिर थाना चेतगंज वाराणसी बताया गया।छवो अभियुक्तों को बुधवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी.‌ने बताया कि सभी अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर अभियुक्तों ने बताया कि हमलोग ऐसे ही हेरोइन बेचकर अपना व अपने परिवार का खर्च चलाते हैं ‌तथा साथ साथ अपनी सारी शौक पूरा करते हैं।आप लोगों को देखकर हमसभी भागना चाहे पर आप लोगों ने घेरेबंदी कर हम सभी को पकड़ लिया। चेतगंज पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली, उ0नि0 रोहित तिवारी, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य, उ0नि0 राहुल बरनवाल,का0 पुनीत कुमार,का0 ब्रह्मानन्द,का0 संदीप गौतम आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News