UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भाजपा नेता ने स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में नई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

Updated on: 07 June, 2026

संपादक पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 रामनगर भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) संतोष द्विवेदी ने आज स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय का निरीक्षण किया तथा चिकित्सालय में नवीन परिवर्तनों का निरीक्षण किया इस दौरान बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में,प्रदेश के यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री आदरणीयश्री बृजेश पाठक जी की दिशा निर्देश में,कैंट विधानसभा के यशस्वी विधायक आदरणीय श्री सौरभ श्रीवास्तव जी के विशेष प्रयास से स्थानीय चिकित्सालय का जो कायाकल्प किया जा रहा है वह अत्यंत सराहनीय है। रामनगर की समस्त जनता एवं चिकित्सालय में आने वाले समस्त मरीज व उनके परिजनों द्वारा इस व्यवस्था की सराहना की जा रही है चिकित्सालय परिसर में सारी चीज व्यवस्थित हैं और मरीज को इसका पूरा लाभ मिल रहा है नए अल्ट्रासाउंड कक्ष,ईसीजी कक्ष,आयुष्मान वार्ड एवं बच्चों के नए वार्ड बनने से आम जनता को एवं समस्त मरीजों को लाभ मिल रहा है।पूर्वांचल का यह बड़ा चिकित्सालय है जिसमें दूर-दूर से लोग चिकित्सा करने के लिए आते हैं इस व्यवस्था में यहां के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गिरीश द्विवेदी का भी सराहनीय योगदान है।

इस दौरान मुख्य रूप से सर्वश्री संतोष द्विवेदी,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गिरीश द्विवेदी,डॉक्टर अनुपम कुशवाहा,डॉक्टर संजय शर्मा,दिलीप सोनकर,पवन कुमार सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News