UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*डालिम्स सनबीम स्कूल, रामकटोरा मे अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता मैनिफेस्ट - 2023 का आयोजन , विजेता प्रतिभागी कों किया पुरस्कृत*

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- डालिम्स सनबीम स्कूल सोसायटी की पूर्व उपाध्यक्षस्वर्गीय सुरिन्दर की स्मृति में विद्यालय प्रांगण में अष्टम् सुरिन्दर बाला अंतर्विद्यालयी आर्ट फेस्टिवल का भव्य आयोजन हुआ जिसका मूल विषय था स्वयं को बदले प्रकृति को नहीं | कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के संस्थापक द्वय स्व० अमृतलाल इशरत तथा दीश इशरत एवं पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय सुरिन्दर बाला के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात छाया चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आशुतोष अग्रवाल (असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब), डॉ० डी०पी० मोहन्ती (भूतपूर्व डीन दृश्य कला संकाय, बीएचयू) एवं श्री साहेब राम टूडू (प्रोफेसर बी०एच०यू० स्कल्पचर विभाग) उपस्थित थे।अतिथियों का स्वागत अभिनंदन एवं पुष्प गुच्छ एवं उत्तरीय भेंट कर किया गया विद्यालय के अतिरिक्त निदेशक माहिर मधोक, श्रीमती फीजा एवं श्रीमती अलीशा मधोक वालीया भी अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।आयोजन के लिए विद्यालय से प्रांगण को रंग बिरंगी झाड़ियों एवं फूलों से सजाया गया था छात्रों ने स्वागत गीत, नृत्य तथा आर्केस्ट्रा की मनोहारी प्रस्तुति पर दर्शकों का मन मोह लिया।आज सुरिन्दर बाला अंतर्विद्यालयी आर्ट प्रतियोगिता में जिले के 25 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 250 छात्रों में प्रतिभाग किया प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की गई थी प्रथम समूह का विषय था चित्रकला, बैग बनाना पुनः चक्रित शिल्प निर्माण एवं कागज के फूल बनाना (पेपर मेसी) ,द्वितीय समूह में पोस्टर बनाना, डूडलिंग, अखबार की पोशाक बनाना एवं चित्र कथा निर्माण था इस वर्ष की प्रतियोगिता का प्रारूप था स्वयं को बदलें प्रकृति को नहीं इसका मुख्य उदेश्य था प्रकृति का संरक्षण विद्यालय समूह के अध्यक्ष डॉ० प्रदीप बाबा मधोक ने अपने संदेश के द्वारा छात्रों के प्रयास, उमंग तथा उत्साह की सराहना की एवं उन्हें सफलता का आशीर्वाद दिया।विद्यालय की निदेशिका पूजा मधोक ने आए हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक गण एवं छात्रों का स्वागत करते हुए कहा छात्रों की शिक्षा बाल संरचनात्मकता और अभिव्यक्ति बढ़ाने का एक माध्यम है उनकी कलात्मक क्षमता की निखारने के लिए साधन और अवसर मिलने चाहिए जिससे वह अपनी कलात्मकता को कागज पर उकेर कर अपनी भावनाओं को चित्रों के माध्यम से व्यक्त कर सके।विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपेंद्र वर्मा ने छात्रों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ० डी०पी० मोहंती एवं प्रोफेसर साहेब राम टुडू थे।विजेता प्रतिभागियों कों पुरस्कार का वितरण किया गया | विद्यालय की निदेशिका पूजा मधोक ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया प्रधानाचार्य दीपेंद्र वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया इस अवसर पर विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News