UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सीआरपीएफ 95 बटालियन व सृजन सामाजिक न्यास के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण 

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- मिशन एक करोड़ पौधरोपण के तहत सामाजिक विकास न्यास, वन विभाग और 95 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से शुक्रवार को पर्यावरणविद् अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में लमही स्थित आरोग्यनीड अस्पताल में पौधरोपण किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वन संरक्षक रवि सिंह ने पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने सौ पौधे रोपे। इस अवसर पर डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, सर्जन डॉक्टर अनिकेत पाण्डेय समेत अस्पताल के स्टाफ ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पौधरोपण करके संगोष्ठी भी आयोजित की गयी जिसकी अध्यक्षता सीआरपीएफ के कमांडेंट राजेश्वर बालापुरकर ने किया। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर अनिकेत सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News