संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- सिगरा स्थित सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को सनबीम अन्नपूर्णा के वार्षिक खेलकूद समारोह का अत्यंत उत्साह,उमंग व खेल भावना के साथ भव्य आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के मानद निदेशक हर्ष मधोक उपस्थित रहे। खेलकूद समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा हाउस होप,लव एण्ड ज्वाय द्वारा मार्च पास्ट किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अनुशासन एकता और टीम भावना का सजीव प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इसके साथ ही ड्रिल कराटे प्रदर्शन तथा मनोरंजक दौड़ प्रतियोगितायें दर्शकों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। प्रतिस्पर्धात्मक रेस,रिले दौड़ एवं स्टाफ रेस ने कार्यक्रम को रोमांचक बनाया। कार्यक्रम के अन्त में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा उनके प्रयास उपलब्धि और खेल भावना की प्रशंसा की गयी।यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप रहा जो शिक्षा में खेल-कूद और शारीरिक स्वास्थ्य को विशेष महत्त्व देते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देती है।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डा.दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक,निर्देशिका अमृता बर्मन, प्रधानाचार्य ममता जायसवाल आदि ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।