पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
रामपुर (जौनपुर)। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि को रामपुर विकास खण्ड परिसर में कन्या पूजन कार्यक्रम बड़े श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की कमान खण्ड विकास अधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार सरोज ने संभाली। परंपरागत विधि-विधान से नौ कन्याओं व एक भैया को आमंत्रित कर उनका पूजन किया गया। तिलक व आरती कर उन्हें देवी स्वरूप मानकर भोजन कराया गया और उपहार स्वरूप वस्त्र, मिठाई व प्रसाद प्रदान किया गया।पूरे कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण बना रहा। उपस्थित महिलाओं और अधिकारियों ने कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर चरण वंदन किया और आशीर्वाद लिया बीडीओ ने दिया बेटियों को आगे बढ़ाने का संदेश इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह मंकू ने कहा – “नवरात्र केवल धार्मिक पर्व नहीं बल्कि समाज में नारी शक्ति के महत्व को दर्शाने का संदेश है। बेटियां किसी से कम नहीं हैं, हमें उन्हें पढ़ाना-लिखाना और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद कन्या पूजन के इस कार्यक्रम में एडियो पंचायत अवधनारायण , व सचिव अभय कुमार सरोज धर्मेंद्र आकाश यादव राजकुमार सरोज सूरज कुमार अल्का वर्मा बालमुकुंद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। सभी ने सामूहिक रूप से कन्याओं का पूजन किया और उन्हें समाज में नारी सम्मान का प्रतीक बताया।