UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चेतगंज पुलिस ने धोखाधड़ी कर पैसा हड़पने वाले अभियुक्त को एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय

 

वाराणसी -- जनपद में साइबर ठगी, धोखाधड़ी आदि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आनलाइन धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर अभियुक्त राजीव सिंह चौहान पुत्र सुरेश सिंह निवासी अर्जुनपुर नैपुरवा पोस्ट हरिहरपुर वेदौली जिला मिर्जापुर को बुधवार को चौकाघाट फ्लाई ओवर के बगल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल,ठगी में प्रयुक्त चेकबुक,14 अन्य चेकबुक,04 पासबुक बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वादी द्वारा ऑनलाइन फेसबुक पर काली मिर्च बेचने का लालच देकर धोखाधड़ी कर कुल 2,17,350/ ले लेने तथा माल नहीं भेजने के संबंध में तहरीर दिया गया। जिसके आधार पर विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम मे अभियुक्त राजीव सिंह चौहान पुत्र सुरेश सिंह निवासी अर्जुनपुर नैपुरवा पोस्ट हरिहरपुर वेदौली मिर्जापुर का नाम प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को चौकाघाट फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चेकबुक, 14 अन्य चेकबुक,एक मोबाइल व चार पासबुक हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 419,420, 467, 468,471,411 और 66 सी आईटी एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 अभिषेक कुमार राव, उ0नि0 लवकेश पटेल, हे0का0 राजेश कुमार,का0 प्रदीप कुमार,का0 विराट सिंह साइबर सेल,का0 अश्वनी सिंह सर्विलांस शाखा आदि शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News