UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सुख शांति समृद्धि एवं लोक कल्याण के लिए कराया श्री महालक्ष्मी महायज्ञ ||

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी :- वाराणसी की प्रमुख सामाजिक सांस्कृतिक एवं समाजसेवी संगठन युवा अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहाल के प्रांगण में चल रहें पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजनोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को सुंदरकांड का पाठ का भव्य आयोजन किया गया | श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति नें सर्वप्रथम पंच प्रतिमाओं प्रथम पूज्य श्री गणेश , सरस्वती जी , महालक्ष्मी जी, माता काली एवं महाबली हनुमान को पुष्प अर्पित कर समाज के सुख समृद्धि एवं लोक कल्याण के लिए के साथ पूजन किया | सुंदरकांड का पाठ एवं भजन श्रीमानस मंडल चौखम्भा के भक्त जनों नें संयुक्त रूप से किया | ढोलक पर दुर्गा प्रसाद शशि हारमोनियम पर सौरभ उपाध्याय सहित अजय अग्रवाल नीलेश अग्रवाल आदित्य अग्रवाल नें पाठ एवं भजन किया | चौथे दिन 21 जोड़ो नें परिवार एवं समाज की सुख समृद्धि के लिए महालक्ष्मी श्रीयंत्र की विधि विधान से पूजन अर्चन किया विकास महाराज नें वैदिक एवं शास्त्र सम्मत तरीके से अरणी मंथन कर अग्नि प्रज्वलित कर श्री महालक्ष्मी महायज्ञ प्रारम्भ कराया | यज्ञवेदी में स्वाहा की गूंज से आसपास का वातावरण सकारात्मक एवं विशुद्ध हो गया | रात्रि में लोककल्याण की कामना के साथ महायज्ञ में दर्जनों पदाधिकारियों नें पृथ्वी के सभी देवताओं का आह्वान कर एक साथ आहुतियाँ डाली वहां उपस्थित सभी भक्त जनों को प्रसाद का वितरण किया गया |कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजय कृष्ण अग्रवाल नें बताया कि बुधवार को श्री महालक्ष्मी का पुष्प श्रृंगार एवं अन्नकूट पूजा के पश्चात कलश विसर्जन किया जायेगा | संचालन सलिल अग्रवाल एवं संयोजन दिव्य ,विभव बंसल ,आमोद अग्रवाल, विनय अग्रवाल और अमिता अग्रवाल नें किया |

 

उक्त अवसर पर संरक्षक अनिल अग्रवाल ,अमित अग्रवाल , प्यारे कृष्ण अग्रवाल , संजीव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सीए बजरंग अग्रवाल ,अरविन्द सिकारिया, सुयश अग्रवाल , सुनीता अग्रवाल , उर्मिला अग्रवाल , सहित सैकड़ो भक्तजन उपस्थित रहें ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News