पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
शाहगंज जौनपुर नगर के नई आबादी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 5 सितम्बर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सिटी नर्सिंग होम शाहगंज द्वारा 20 शिक्षकों का सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले सम्मानित शिक्षक नगर के विभिन्न स्कूल कॉलेज से तथा कुछ आजमगढ़ व जौनपुर तथा अन्य जनपदो से भी आये हुए थे।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान रहे।मुख्यअतिथि ने शिक्षा पर ज़ोर देते हुए कहा की शिक्षा ही एक मात्र संसाधन हैं जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता हैं।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका व कवित्री आराधना शुक्ला ने किया।
कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने शिक्षा पर ज़ोर दिया।
वहीँ कार्यक्रम के आयोजक व सिटी नर्सिंग होम के डायरेक्टर हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक कई सामाजिक संस्थानों से जुड़े एवं एसबीएम वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ने कहा की गुरु छात्र के जीवन का ऐसा प्रकाश है जिसकी अमित छाप से बच्चों के दिलवो दिमाग़ में एक रोशनी की किरण जागती है वहीँ रोशनी से बच्चे बड़े होकर अँधेरे में भी उजाला ढूंढ़ लेते हैं उक्त अवसर पर कार्यक्रम सचिव एकता नीलम यादव व सिटी नर्सिंग होम की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सैय्यदा हुमेरा बानो ने संयुक्त रूप से आये हुए अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।उक्त कार्यक्रम में डॉ अनामिका मिश्रा,एकता नीलम यादव,डॉ पूनम यादव आजमगढ़,संगीता जायसवाल,रेनू गुप्ता,मौलाना मोहम्मद राफे,विमलेन्द्र पांडेय,कमला प्रसाद प्रजापति,डॉ मोहम्मद फैसल आजमगढ़,किरन मौर्या,रविन्द्रनाथ प्रभाकर,प्रियंका सिंह आदि सहित छात्राएं एवं संस्था के लोग उपस्थित रहे।