संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*।स्थानीय विकास खंड सभागार मे मंगलवार को विधायक अजगरा टी0 राम ने 98 परिवारो को आवास का स्वीकृति पत्र सौंपा।इसी के साथ ही इन लाभार्थियो के खाते मे आवास की प्रथम किस्त प्राप्त हो गई ।
लाभार्थियो को संबोधित करते हुए विधायक टी0 राम ने कहा कि हर सर को छत और हर हाथ को काम देना ही शासन की प्राथमिकता है।
विधायक ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरू की गई विश्वकर्मा सम्मान योजना के बारे मे भी चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक प्रमुख विनोद उपाध्याय 'बब्बू' ने कहा कि 2025 तक कोई भी व्यक्ति आवास विहीन नही रहेगा।उन्होने शासन की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ हर वंचित तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
ज्वाइंट बीडीओ बी0पी0 वर्मा ने बुके देकर विधायक अजगरा तथा ब्लाक प्रमुख 'बब्बू' उपाध्याय का स्वागत किया।
एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बताया कि कुल 98 लाभार्थियो मे 71 दिव्याँग, 4 नट, 2 प्राकृतिक आपदा प्रभावित तथा 21 मुसहर परिवार चुने गए है।
ज्वाइंट बीडीओ बी0पी0वर्मा ने आमंत्रित अतिथियों तथा सभी लाभार्थियो को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन एडीओ (आइएसबी) संजय श्रीवास्तव तथा जयप्रकाश ने किया।