UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*जैविक खेती से ही प्रशस्त होगा खुशहाली का मार्ग* -जय प्रकाश

Updated on: 21 July, 2026

 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

अतुल राय 

 

*चौबेपुर /वाराणसी -*जैविक खेती अपनाकर किसान मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ ही धरती माता की सुरक्षा कर सकतें हैं क्योंकि बिषक्त खाद्यान्न उत्पादन के लिए हमें पहले धरती माता को स्वस्थ बनाना होगा।उक्त बातें चंदौली सांसद डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय के विद्युत प्रतिनिधि जय प्रकाश पाण्डेय ने सोमवार को मुनारी में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जैविक किसान मेले में किसानों को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि जैविक खेती से ही किसानों के खुशहाली का मार्ग प्रशस्त होगा।बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए सदैव समर्पित है और बगैर किसी भेदभाव के किसानों के हितों व उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ उठाकर किसान अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।जनपद के उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में कृषि विभाग एवं इश एग्रीटेक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जैविक किसान मेले में 

कृषि विशेषज्ञ रामलाल विश्वकर्मा ने जैविक खेती की नवीनतम तकनीकों से किसानों को अवगत कराते हुए जैविक खेती अपनाने की सलाह।पशुधन प्रसार अधिकारी डा.सुभाष दुबे ने किसानों को जैविक खेती में देशी गाय के महत्व पर चर्चा करते हुए पशुओं के स्वास्थ्य सुरक्षा पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान राजेश राम ने किसानों से जैविक खेती अपनाकर बिषमुक्त खाद्यान्न उत्पादन का आह्वान किया।बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने कृषि विभाग की योजनाओं एवं नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने किसानों को जीवामृत,बीजामृत,दशपर्णी अर्क के प्रयोग विधि पर चर्चा की।

इस दौरान अजीत प्रधान,रामचंद्र पटेल,राजेंद्र प्रसाद सिंह सहित भारी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद धन्यवाद ज्ञापन देवमणि त्रिपाठी ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News