UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामनगर पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से मोबाइल चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण व 02 बाल अपचारीगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 मोबाइल थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा सफलता पूर्वक बरामद किया गया

Updated on: 13 June, 2026

संबंध डाटा पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के क्रम में व प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में दिनांक 25/01/2024 को थाना रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1. विक्रम नोनिया पुत्र स्व० भूटरा नोनिया पता धेमू मेन थाना आसनसोल जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल उम्र करीब 32 वर्ष, 2. शिवा कुमार पुत्र जीतनराम पता ग्राम भुइया टोली थाना तीन पहाड जिला साहबगंज झारखण्ड उम्र करीब 20 वर्ष, 3. विशाल नोनिया पुत्र दीपक नोनिया पता ग्राम चिन्नाकुडी बाजार नोनिया पाडा थाना कुल्टी जिला वर्धमान पं बंगाल उम्र करीब 21 वर्ष को डोमरी चौराहा पुल के नीचे से समय 04.20 बजे उसके अपराध से बोध कराते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News