संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर।*महाराज बलवन्त सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अक्षय नवमी के उपलक्ष्य में गंगापुर परिसर में आज मंगलवार को स्थापना दिवसा मनाया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० पुरुषोत्तम सिंह ने संस्थापक महाराज डॉ0 विभूतिनारायण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुमारम्भ किया |
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक/ प्राध्यापिकाओं, छात्र/ छात्राओं तथा कर्मचारियों ने संस्थापक महाराज का माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कीर्तिशेष महाराज के समाजोपयोगी कार्यों का स्मरण करते हुए तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुये कार्यक्रम का समापन हुआ ।
कार्यक्रम में प्रो० शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो0 मंजू मिश्रा, प्रो0 आलोक कुमार कश्यप, डॉ0 रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव डॉ0 अखिलानंद सिंह डॉ0 अर्चना सिंह डॉ0 सत्य प्रकाश सिंह , अंगद प्रसाद यादव सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक/ प्राध्यापिकायें तथा छात्र/ छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।