संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भेलखा स्थित शिव व हनुमान मंदिर के वाह्य प्रांगण की साफ-सफाई विधायक अजगरा टी0 राम ने बुधवार को सम्मिलित श्रमदान में किया।विधायक सर्वप्रथम भेलखा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे,जहाँ ग्रामप्रधान संजीव सिंह सोमवंशी के नेतृत्व मे ग्रामवासियो के साथ विधायक ने साफ-सफाई कार्य मे श्रमदान किया।इसके बाद ग्रामपंचायत बेरवाँ पहुंचे,जहाँ ग्रामप्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुबन यादव,राजनारायण पटेल 'रज्जन',साहबलाल कन्नौजिया,दीपक सिंह चौहान तथा भगत सिंह यादव सहित ग्रामप्रधानो के साथ मिलकर हनुमान मंदिर की साफ-सफाई मे हाथ बंटाया।विधायक त्रिभुवन राम ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य की अंतरात्मा और देवालयों का स्वच्छ होना हमारी जिम्मेदारी है।स्वच्छता मे ईश्वर का निवास रहता है और लोग बीमारी से बचते है।कार्यक्रम मे ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौंड़, एडीओ आइएसबी सुनील पाण्डेय एवं अमितेश श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन उपस्थित रहे।