संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। देश मे बढ़ती पर्यावरण प्रदूषण के खतरे से तभी मुक्ति मिलेगी जब धरती पर चारो ओर हरियाली दिखेगी।हरित क्रांति के लिए सभी को मिलकर एक अभियान के संग पौधरोपण कर इसे साकार करने का दायित्व हर नागरिक निभाने का कार्य करेगा।आइए सभी लोग मिलकर एक संकल्प के साथ हर हाथ से दो पौधे लगाकर इस कार्य को पूर्ण करें।उक्त बातें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरहुआ ब्लाक प्रांगण,ग्राम पंचायत गहनी व सीएचसी पुआरी कला में पौधरोपण करते हुए बीडीओ हरहुआ राजेश बहादुर सिंह ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।इस अवसर पर ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा,सीएचसी पुआरी कला प्रभारी डॉ0 रामाशीष,निदेशक जन विकास समिति फादर चंद्रन रेमंड्स ,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार,प्रधान गहनी शशिकला,प्रधान औरा प्रतिनिधि संजय कुमार,इंद्रजीत सहित ब्लाक अन्य कर्मियों ने अपने हाथों से पौधरोपण कर इसके संरक्षण का संकल्प लिया।हरहुआ ब्लाक के 75 ग्राम पंचायतों में विभागीय समन्वयन के साथ भविष्य में हजारों पौधरोपण कर हरित क्रांति को साकार करने का कार्य किया जाएगा।