UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

डॉ अरविंद राजभर द्वारा महाराजा सुहेलदेव राजभर का मूर्ति अनावरण

Updated on: 01 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर ।जीतापुर सितमसराय जफराबाद विधानसभा में श्रावस्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की मूर्ति का अनावरण सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर  ने किया । उसके बाद भाईचारा एवं समरसता समारोह में पार्टी प्रमुख ने दहाड़ते हुए कहा कि 2027 में योगी जी तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं और सपा बसपा सबका सूफडा साफ़ हो जाएगा । राजभर ने कहा कि जफराबाद विधानसभा सुभासपा की जीती हुई सीट है जिसमें पार्टी के पदाधिकारी ही चुनाव लड़ेगा। उन्होंने अखिलेश यादव एवं सपा सांसद पर भी तीर छोड़े और बोले कि सपा के 20 सांसद कब एनडीए में शामिल हो जायेंगे अखिलेश यादव देखते रह जायेंगे। जखनिया गाजीपुर विधायक बेदीराम ने कहा कि प्रदेश में ओमप्रकाश राजभर जैसा नेता मिलना असंभव है । राष्ट्रीय महासचिव डॉ जेपी सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए ललकारा कि 2027 में सामाजिक भाईचारा बनाते हुए योगी जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री और ओमप्रकाश राजभर को उपमुख्यमंत्री बनाना है। डॉ सिंह ने कहा कि पार्टी की स्थापना काल के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा और सबसे पूछकर ही आगामी चुनाव में विधानसभा में प्रत्याशी तय किए जायेंगे।  संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ बलिराज राजभर  और आभार जिलाध्यक्ष चंदन राजभर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूर्व प्रमुख अरविंद सिंह मखदू ,रमेश राजभर ,बृजभान राजभर, राजीव सिंह बेदी,दिनेश सिंह प्रधान , मोतीलाल राजभर, सुनील राजभर, मनोज दुबे आदि लोगों ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News