UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लघु उद्योग भारती संगठन का मोहन शर्मा उपायुक्त उद्योग वाराणसी के साथ कार्यालय पर हुआ बैठक ||

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी:- लघु उद्योग भारती संगठन का मोहन शर्मा उपायुक्त उद्योग वाराणसी के साथ गुरुवार को लहरतारा स्थित कार्यालय पर हुआ बैठक | उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं जैसे ( औद्योगिक क्षेत्र/ औद्योगिक आस्थांन में एक ही संस्था द्वारा मेंटेनेंस शुल्क लिए जाने की मांग की गई ) राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष काशी प्रान्त ने बताया कि कारखियाव, चंदौली के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों से मेंटनेंस शुल्क के नाम पर यूपीसिडा विभाग तथा जिला पंचायत विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष अलग- अलग शुल्क लिया जाता है एक ही मद में कई संस्थाओं द्वारा उद्योगों से मेंटेनेंस शुल्क लेना सीधे सीधे उद्यमियों का दोहन किया जा रहा है जिसका लघु उद्योग भारती संगठन पुरजोर विरोध करता है | राजेश सिंह ने कहा की हम विभिन्न विभागो द्वारा भयादोहन कर उद्यमियों के शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठा रहे है इस प्रकार की दोहरी नीति का हम सब विरोध करतें है एक दूसरे प्रकरण में तकनीकी उन्नयन में दिन दयाल साहू द्वारा बतलाया गया कि विभाग के पोर्टल पर नई मशीनों की खरीद का आवेदन लोड ही नही हो रहा है | पूरे प्रकरण से संबंधित मोहन शर्मा को एक पत्रक भी सौंपा गया साथ ही जल्द से जल्द उद्यमियों की समस्याओं को दूर करवाने की मांग की गई | उपायुक्त उद्योग मोहन शर्मा ने सभी मांगों को जल्द पूरा करवाने का वादा किया | बैठक में उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त विनोद वर्मा सहित ज्योति शंकर मिश्रा,दिन दयाल साहू , ब्रिजेश गुप्ता ,अंकित बाजपेई, भरत गुप्ता सहित करखियां औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी भी शमिल थे ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News