UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*प्रतिभा निखारने के लिए बच्चे नियमित पठन पाठन संग प्रतियोगी परीक्षाओं का हिस्सा बनें।*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ।*शिक्षा ज्ञान का सशक्त माध्यम है, बच्चे पठन पाठन के साथ प्रतिभा निखारने के लिए प्रतियोगिता का हिस्सा बनें। 

उक्त बातें जे 0पी0 महिला महाविद्यालय के प्राचार्य मनीष भारद्वाज ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2023 के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त की। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता तेज बहादुर गुप्ता ने कहा कि शिक्षा वह धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता। यह जितना बांटा जाएगा उतना ही बढ़ता जाता है। ज्ञान संवर्धन का यही एक मात्र उपाय है। 

 

      ग्राम पंचायत औरां के प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार ने कहा कि बच्चे नियमित अध्ययन के साथ नई टेक्नालॉजी और टेक्निकल बनने का प्रयास करें।

 

  मुख्य वक्ता के रूप में इंटरनेशनल जीनियस अवार्ड और काशी गौरव सम्मान से सम्मानित आर आर सिंह ने अपने जादू से उपस्थित जनसमूह को अचंभित कर दिया उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज में हमेशा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आयोजन होते रहना चाहिए इसके लिए हम चिंतन ट्रस्ट के समस्त साथियों को साधुवाद प्रेषित किया।

 

 पुरस्कार में प्राथमिक स्तर पर साक्षी राय प्राथमिक विद्यालय काकलपुर की छात्रा ने प्रथम स्थान साईकिल जीता। माध्यमिक वर्ग में सुधांशु यादव छात्र ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त करके साईकिल जीता।  

 प्राथमिक वर्ग में दूसरा स्थान अभिज्ञा सिंह शिवरामपुर, पूर्व माध्यमिक वर्ग में आलोक पटेल बेनीपुर को मेज कुर्सी व तृतीय पुरस्कार के लिए प्राथमिक वर्ग में दीक्षा पाल औरा, पूर्व माध्यमिक स्तर में शनि पटेल चुप्पेपुर और माध्यमिक स्तर पर कार्तिक गहरपुर को टेबल पंखा, ट्राफी, मेडल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा कुल 38 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार वि किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को अशोक चिन्ह का प्रतीक मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार सेठ, लक्ष्मीना देवी, प्रधान न्यासी मुन्नालाल राय, प्रबंध न्यासी श्रीमती गीता देवी, कार्यक्रम निदेशक सुनील कुमार गुप्ता, महासचिव लवकुश कुमार, बालगोविंद पाल, शंभू प्रसाद, विकास प्रजापति, डा योगेश भारद्वाज, शरद कुमार, चंचल सोनी, सुनील कुमार गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश ने किया।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News