UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आग की चपेट में आने से गेहूँ की फसल जलकर हुई खाक गाव वाले ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया*

Updated on: 13 June, 2026

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के बेला गांव (ताल) में दोपहर गेहूं के खेत में अचानक आग लगने से लहलहाती फसल जलकर खाक हो गई। आग से गांव के करीब आधा दर्जन लोगों के लगभग 10 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई।जानकारी के मुताबिक, बेला गांव के ताल में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फसल धू धू करके जलने लगी। सूचना पाकर पहुँचे काश्तकार व ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इससे पहले की आग पर काबू हो तबतक गांव के ही शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, फूलचंद राजभर, विजय नारायण सिंह, सुस्मित वर्मा, बच्चेलाल मौर्या के खेतों के लगभग नौ बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने बताया की सड़क किनारे खेत है। किसी ने धूम्रपान करके जलता ही फेक दिया होगा जिससे फसल में आग लग गई।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News