पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता ज़ायेद शेख
जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अयोध्या मार्ग स्थित भादी गांव में एक होटल के मैनेजर से मारपीट कर सोने की चैन छीन कर भाग गया। पीड़ित मैनेजर ने घटना की सूचना कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह को दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश में जुटी हुई थी।जिसे चिरैया मोड़ से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित एक कालोनी में होटल हेरिटेज के मैनेजर पवन कुमार सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर गांव निवासी से रविवार की दोपहर आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बहिरापार गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव पुत्र स्व हवलदार यादव का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि उक्त युवक ने मैनेजर से मारपीट कर गले में पहनें सोने की चैन को छीनकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी।कि सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह उपनिरीक्षक सुभाष गिरि व हमराहियों के साथ चिरैया मोड़ से गिरफ्तार कर धारा 115,(२)352,351(3),309(4)बी,एन,एस के तहत दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया।