UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लूट की घटना मे वांछित 03 नफ़र अभियुक्तगण थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार*

Updated on: 23 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*कब्जे से लूट का एक अदद लाईसेन्सी पिस्टल, एक अदद टूटी हुई पीली धात की सिकड़ी,एक अदद मोबाईल व घटना में प्रयुक्त दो अदद बाइक बरामद*

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी/लूट की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0276/2023 धारा 394/411 भा0द0वि० से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1- डिम्पल सिंह उर्फ शैलेन्द्र सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी- रौनाखुर्द थाना चोलापुर वाराणसी 2- सोनू जायसवाल पुत्र अम्बिका जायसवाल नि0 रौनाखुर्द थाना चोलापुर वाराणसी 3- राजन सिंह पुत्र बब्लू सिंह निवासी रानाखुर्द थाना चोलापुर वाराणसी को आज दिनांक- 23.06.2023 को समय करीब 09.15 बजे बेला पिपरी मार्ग पर स्थित ब्रम्ह बाबा मन्दिर कवलेश्वर महादेव के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी 01 अदद लाईसेन्सी पिस्टल मय 04 अदद कारतूस, 01 अदद टच स्क्रीन मोबाइल, 01 अदद टूटी हुई पीली धातु की सिकड़ी व लूट में प्रयुक्त 02 अदद | मोटर साईकिल बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ-पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 22.06.2023 को हम तीनो कटहलगंज के पास रात्रि मे अपनी मोटर साइकिलो से वहीं खड़े होकर पैसों के बारे में बात कर रहे थे कि तभी एक गाड़ी पर दो लोग आये और हम लोगो ने उनको रोक कर गाडी पर पीछे बैठे हुए व्यक्ति को मार-पीट कर उससे उसका पिस्टल, | सिकड़ी एवं वीबो मोबाइल छीन कर भाग गए थे। सिकड़ी का टूटा हुआ और भाग रात में छीना-झपटी में कहीं गिर गया, हमे पता नहीं चला। हमने पैसो की लालच मे ये सब किया था।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 पंकज राय,उ0नि0 हरिकृष्ण यादव,का0 दिनेश कुमार,का0 विकास कुमार,का0 प्रकाश मिश्रा,का0 सत्यप्रकाश यादव,का0 अवधेश सिंह चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News