UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*बेलवरिया मे कोटे के दुकान के लिए खुली बैठक स्थगित*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत बेलवरिया मे सोमवार को उचित दर विक्रेता के चयन के लिए बुलाई गई बैठक भारी शोरशराबे और विवाद के कारण आज स्थगित कर दी गई     एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि विवाद और जनता की मांग पर बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।   इसके पूर्व एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने बैठक मे उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कोटेदार की पात्रता व चयन की शर्तो पर विस्तार से जानकारी दी।     एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कोटेदार का कोई भी चयन खुली बैठक मे ही किए जाने के शासनादेश हैं।

     एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान चयन मे स्वयं सहायता समूहो को वरीयता दिये जाने का शासन का निर्देश है तथा बैठक मे प्राप्त पत्रावली को जनपद कार्यालय पर भेजी जाएगी तथा वही पर पात्र समूह को आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।

       बैठक मे इस बात पर शोरगुल शुरू हो गया।लोगो ने मांग की कि कोटेदार का चयन खुली बैठक मे ही किया जाए और ग्रामसभा के निवासी ही कोटेदार का फैसला करेंगे।

        ग्रामप्रधान अशोक कुमार पटेल ने भी बैठक को स्थगित करने की मांग करते हुए कहा कि जनता की मांग पर बैठक बाद मे दुबारा बुलाई जाएगी।

        एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने बैठक स्थगित करने की घोषणा करते हुए कहा कि इस संबंध मे अगली कार्यवाही उच्चाधिकारियो और जनप्रतिनिधियो से विचार-विमर्श के उपरांत सुनिश्चित की जाएगी।

  बैठक स्थगित होने की सूचना से ग्रामवासी उदासीन दिखे।

       बैठक मे ग्रामप्रधान अशोक कुमार पटेल, सचिव बीना सोनकर, पंचायत सहायक रागिनी समेत अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News