UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

एक पेड़ मां के नाम" की थीम पर सूर्य प्रकाश मौर्य ने किया पौधरोपण 

Updated on: 07 June, 2026

 

 

संवाददाता, अतुल राय 

वाराणसी। अमर शहीद इंटर कॉलेज कैंपस में प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के आवाहन पर मां के नाम पर एक वृक्ष महा अभियान के तहत बुधवार को ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य (भीम) के द्वारा अमर शहीद स्कूल प्रधानाध्यापक व छात्रों के साथ कैंपस परिसर में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारी व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को पौधे लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए। मीडिया के माध्यम से काशी वासियों को संदेश भी दिए कि हम सभी काशीवासी को मिलकर काशी को हरा भरा बनाए रखने में अपना अहम योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान सूर्य प्रकाश मौर्य,प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह,अध्यापक अजय कुमार सिंह,सचिव संजय सिंह,रोजगार सेवक सोनकर प्रसाद,शिक्षक व छात्रों के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर पौधारोपण किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News