संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* क्षेत्र डंगहरिया गांव स्थित भवानी प्रसाद इंटर मीडिएट के 50वी वर्षगाठ पर आयोजित संस्कार महोत्सव में उपस्थित बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष सिंह पटेल ने जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना की अंधेरा धरा में कहीं रह न जाए की चर्चा करते हुए कहां की शिक्षा की अलग जगह बिना अंधेरा मिट नहीं सकती यह शिक्षा से ही संभव है। शिक्षा व संस्कार के बिना परिवार, समाज व देश का उत्थान सम्भव नही है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र व छात्राओ में नैतिक शिक्षा का समावेश आवश्यक बताया और शिक्षक व गुरुजनों से अपील किया। कि इसके समावेश में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के संस्थापक पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिग्वन्त अछैबर सिंह पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में छात्र व छत्राओ ने रँगारंग कार्यक्रम की प्रास्तुति कर लोगो के बीच धमाल मचा दिया। छात्रो ने सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा, ढोल बाजे, ढोल बाजे आदि गानो पर नित्य प्रस्तुत कर लोगो का मन मोहा वही जल ही जीवन, पर्यावरण सुरक्षा, जी-20 सम्मेलन में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका,कारगिल युद्ध की याद सम्बन्धी एकांकी नाटक की प्रास्तुति कर लोगो को खूब वह वाही लूटी। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव सिंह ने मुख्यतिथि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल को पुष्प गुच्छ के साथ ही अंगवस्त्रं से सम्मानित कर मोमेंटो प्रदान किया। संचालन जूनियर हाईस्कूल के प्राधानाध्यापक संदीप सिंह ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि विधायक सुनील सिंह पटेल, प्रधानाचार्य गौरव सिंह, प्रोफेसर अलका सिंह, संदीप सिंह, मिठाई लाल, राजीव सिंह गौतम, राम नयन बालियां, ब्रिजेश कुमार, प्रमोद कुमारपटेल, राजकुमार पटेल सहित कई स्कूलों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व शिक्षक गण, अभिवावकगण तथा सैकड़ो छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।