UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*वाराणसी जिला जेल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व, सुनी कलाइयों पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र*

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* जनपद वाराणसी में चौकाघाट स्थित जिला कारागार में रक्षाबंधन का पर्व 31 अगस्त को बेहद ही धूम धाम से मनाया गया। जिला कारागार की सलाखों में बंद भाइयों की सुनी कलाई पर राखी बांधने के लिए सैकड़ों बहने गुरुवार को पहुंची। जेल में बंद अपने भाई को रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांध बहने काफी खुश नजर आई। जिला कारागार परिसर में अपने भाईयों को रक्षासूत्र बांध बहनों ने मुंह मीठा करवाया। वहीं जेल में बंद भाइयों ने सभी बुराइयों को त्याग अपनी बहनों की रक्षा करने का वादा किया। इस मौके पर पूरे जिला कारगार खुशी का माहौल रहा।  

 

गौरतलब है कि जिला कारागार में प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के पर्व पर जिला जेल में बंद भाइयों को बहने राखी बांधने के लिए पहुंचती है। इस बार रक्षाबंधन बंधन के पर्व पर बहनों को राखी के साथ बंद पैकेट वाली मिठाई के जाने की अनुमति मिली। वहीं जिन बहनों ने बंद पैकेट वाले मिठाई नहीं ली, जिला कारागार की तरफ से उन बहनों को मिठाई उपलब्ध करवाया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News