संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*कब्जे से चोरी गया एक अदद एंड्रॉयड मोबाईल फोन बरामद*
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी/ लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0023/2023 धारा 379/411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त चन्द्रभान पुत्र जय कुमार निवासी मेरिया थाना चुनार जिला मिर्जापुर को चोरी गये 01 अदद एंड्रॉयड मोबाईल के साथ आज दिनांक- 17.05.2023 को समय 13:20 बजे बच्छाव बाजार से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना रोहनिया पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त चंद्रभान ने पूछताछ करने पर बताया कि मैंने यह मोबाईल इसी साल जनवरी में करसड़ा बाजार से एक दुकान से चुराया था और तब से अपने पास रखा था। आज इसे बेचने के लिए किसी ग्राहक की तलाश कर रहा था कि आप लोगो के द्वारा पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अभिषेक तिवारी,हे0का0 विमलेश राय,का0 जितेन्द्र कुमार थाना रोहनिया कमि० वाराणसी शामिल रहे।