संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ मे आयुष्मान कार्ड के संबंध मे एएनएम,आशा,सीएचओ व सुपरवाइजर की बैठक संपन्न*हरहुआ*।
हरहुआ सभागार मे आयुष्मान कार्ड की प्रगति समीक्षा बैठक बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य की अध्यक्षता मे हुई।
बैठक मे आयुष्मान कार्ड नोडल वाराणसी डा0 आर0 के0 सिंह ने आशा ,एएनएम और पंचायत सहायको की प्रगति की समीक्षा की और कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने
लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मियो ,पंचायत सहायको और आशा संगिनी को आगाह किया कि प्रगति न होने की दशा मे संबंधित कर्मी की जिम्मेदारी तय की जाएगी ।
बैठक मे प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 संतोष कुमार ने बताया कि अब प्रत्येक ग्राम मे एक नोडल बनाया गया है जो स्वास्थ्य कर्मी,पंचायत सहायक और कोटेदार से समन्वय स्थापित करके आयुष्मान कार्ड की प्रगति सुनिश्चित करेगा।पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश सिंह ने कहा कि इस संबंध मे पूरा सहयोग करने हेतु प्रत्येक गाँव के कोटेदारो को आवश्यक निर्देश दे दिए गए है।
बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़,एच ई ओ सतीश गुप्ता, बीपीएम बसंत लाल श्रीवास्तव और राकेश कुमार उपस्थित रहे।