UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सड़क दुर्घटना में एक की मौत ड्राइवर फरार

Updated on: 17 April, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी* 

 

जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। राष्ट्रीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान कन्नौज जिले के करनौली छिबरामऊ निवासी रविंद्र सिंह 20 वर्ष के रूप में हुई है। रविंद्र पिछले एक साल से चंदवक के मनियारेपुर में किराए पर रहकर साड़ी का व्यवसाय कर रहा था। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और तीन बहनों का इकलौता भाई था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविंद्र साड़ी लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि भागे हुए ट्रेलर को खुज्झी मोड़ से पकड़ लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News