संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अलीम हाशमी की रिपोर्ट
चन्दौली। सोमवार को मिशन निरामया: कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए चंदौली जिले के यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट द्वारा यूनिवर्सल इंटर कॉलेज, बबुरी चंदौली में करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के चेयरमैन सूर्यमणि तिवारी एवं प्रिंसिपल अरविन्द कुमार मिश्रा उपस्थित रहें। कार्यक्रम में कक्षा 11वी तथा 12वी के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया। काउंसलिंग के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं को जानकारी दी गयी कि 12वी कक्षा पास करने के बाद सभी छात्र-छात्राएं नर्सिंग क्षेत्र को अपने करियर के तौर पे चुन सकते है। पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा चलचित्र दिखा कर नर्सिंग क्षेत्र के महत्व को समझाया गया एवं छात्र- छात्राओं की नर्सिंग कोर्स से जुड़ी शंकाओं को दूर किया गया। नर्सिंग क्षेत्र में करियर स्कोप को विस्तारपूर्वक समझाया गया। काउंसलिंग प्रोग्राम का संचालन काउंसलिंग प्रभारी माधुरी विश्वास, नर्सिंग ट्यूटर विकास यादव, नर्सिंग ट्यूटर जूली कुमारी और नर्सिंग ट्यूटर अंजनी कुमारी द्वारा किया गया।