संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी :- संत जोसफ कान्वेंट स्कूल कोईराजपुर का वार्षिकोत्सव 'सृजन' बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया | जैसे ही स्कूल के नवप्रसून बच्चों ने मंच पर प्रस्तुत्ती की वातावरण एक नए आवरण के ओढ़ लिया |विद्यालय के मोहक बैंड धुनों के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बसंता कॉलेज की प्रधानाचार्या डा० अल्का सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया |
सृजन' प्यार, उत्साह और प्रगति के सिद्धान्त पर आधारित था | बच्चों के प्रार्थना नृत्य द्वारा विद्यालय भक्ति भाव से ओत प्रोत हो उठा विद्यालय को आकर्षक फूलों द्वारा सजाया गया था सृजन के अनुरूप स्वच्छता और पानी डांस से सृजन की महत्ता को दर्शाया गया वहीं किसानों की पीड़ा को व्यक्त करता नाटक भी प्रस्तुत किया गया | नारी शक्ति नृत्य नाटिका द्वारा नारी की अद्वतीय शक्ति को दर्शाया गया ,सिस्टर शीला ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया |
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ इस मौके पर विद्यालय की संस्थापिका सिस्टर भीरा, सिस्टर शीला,सिस्टर मेरियन, विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सुनीता, सिस्टर अर्पिता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे |
मुख्य अतिथि का स्वागत जाग्रति अग्रवाल ने किया मंच का संचालन विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया | धन्यवाद ज्ञापन सुभ्रान्त मिश्रा द्वारा किया गया ||