UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हाकी संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर महिला पुरुष हाकी प्रतियोगिता जज्बे -जुनून के साथ हुआ सम्पन्न।

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी आज शुक्रवार को महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी में हॉकी संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे खिलाड़ियों ने जोश,जुनून ,संघर्षों के साथ अपने कला का प्रदर्शन किया।

    पहला मैच छात्राओं की टीम झांसी की रानी लक्ष्मी बाई एवं मदर टेरेसा के बीच प्रारंभ हुआ। मैच का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पुरुषोत्तम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मैच में रानी लक्ष्मीबाई टीम तीन एक से विजेता रही। दूसरा मैच छात्रों की ओर से शिवाजी टीम एवं भगत सिंह टीम के बीच हुआ इस मैच में पेनाल्टी स्ट्रोक से भगत सिंह टीम चार एक से विजेता रही।   

   इस मैच मे रेफरी का दायित्व घनश्याम शारीरिक शिक्षा प्रभारी गंगापुर इंटर कॉलेज तथा दूसरे निर्णायक अंगद प्रसाद यादव शारीरिक शिक्षा प्रभारी महाराज बलवंत सिंह पीजी कॉलेज गंगापुर वाराणसी रहे। उद्घोषक के रूप में डॉ0 अखिला नन्द सिंह तथा स्कोरर अतुल कुमार यादव रहे।   इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ0 उमेश प्रसाद डॉ0 अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ0 अर्चना सिंह, डॉ0आशा सिंह, डॉ0 सत्य प्रकाश सिंह,डा0 ममता ,डॉ0 रेनू, कुमारी कंचन वर्मा सहित अध्यापक एवं अध्यापिकाएं सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News