पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र में हिंदू देवी-देवताओं के प्रतीक माने जाने वाले नीम के वृक्षों की अवैध कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है स्थानीय लोगों में इसको लेकर गहरा आक्रोश है और उन्होंने वन विभाग एवं स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
नीम का वृक्ष भारतीय परंपरा में पवित्रता, आरोग्य और धार्मिक आस्था का प्रतीक माना जाता है।लेकिन इसके बावजूद थाना क्षेत्र में हरे-भरे नीम के पेड़ों को धड़ल्ले से काटा जा रहा है, और प्रशासन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत थाना रामपुर और वन विभाग को दी, मगर अब तक किसी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का यह भी कहना है कि जब एक आम व्यक्ति बिना अनुमति एक पेड़ भी नहीं काट सकता, तो फिर दर्जनों पेड़ों की खुलेआम कटाई कैसे हो रही है राजापुर ग्राम सभा का मामला थाना प्रभारी की जानकारी में हो रही अवैध कटाई!थाना रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली राजापुर ग्राम सभा में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।जानकारी के अनुसार ग्राम सभा क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के नीम के हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य थाना प्रभारी की जानकारी में हो रहा है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से ना तो कार्रवाई की गई और ना ही कटाई रोकी गई