UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अनवार पब्लिक स्कूल की टैलेंट सर्च परीक्षा में एक हजार बच्चों ने दिखाई प्रतिभा की चमक

Updated on: 23 July, 2026

प्रतिभाशाली छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगा अनवार पब्लिक स्कूल प्रबंधन

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज सीमावर्ती क्षेत्र गोधना स्थित अनवार पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित अनवार पब्लिक स्कूल टैलेंट सर्च परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब एक हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं अनुशासित वातावरण में सकुशल संपन्न कराया गया, जिससे अभिभावकों और छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला इस टैलेंट सर्च परीक्षा में 400 विद्यार्थी अनवार पब्लिक स्कूल तथा 600 विद्यार्थी अन्य विद्यालयों से शामिल हुए। परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्र के मेधावी छात्रों की पहचान कर उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना रहा। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में शांति, अनुशासन और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा गया विद्यालय के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने बताया कि टैलेंट सर्च परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को पुरस्कार के साथ उसकी संपूर्ण शिक्षा का खर्च विद्यालय द्वारा वहन किया जाएगा। साथ ही, टॉप टेन विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा कराना नहीं, बल्कि प्रतिभा को पहचान कर उसे सही दिशा और संसाधन देना है, ताकि कोई भी योग्य बच्चा आर्थिक कारणों से पीछे न रह जाए विद्यालय के प्रधानाचार्य संकेत माथुर ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि “ऐसी परीक्षाएं छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और प्रतिस्पर्धा की भावना को सकारात्मक दिशा देती हैं। अनवार पब्लिक स्कूल भविष्य में भी प्रतिभा आधारित गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। 
यह परीक्षा स्टेट कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अरविंद मौर्य के देख रेख में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्यांशु, मो. सलमान, सकीरा, बंदना सिंह, पवन कुमार अग्रहरि, शिवानी, रजनी, कमरान, विजय सिंह, इरतजा निशात, कृष्णा यादव सहित अन्य लोगों की सक्रिय सहभागिता रही टैलेंट सर्च परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते विद्यालय  निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी एवं प्रधानाचार्य संकेत माथुर।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News