संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी:- यू.पी.सी.ए.(पी.सी.) के अध्यक्ष डा. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने घोषणा किया की वाराणसी जिले के संपूर्णा नंद पाण्डेय को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (दिव्यांग) के उपाध्यक्ष बनाया गया | पद मिलने के बाद पाण्डेय जी ने कहा की भारत देश में क्रिकेट खेल को बहुत पसंद किया जाता है युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग तक क्रिकेट के दीवाने है | डी सी सी आई जो की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से संचालित होता है इसका पूरा श्रेय बि सी सी आई के सचिव जय शाह को जाता है जिन्होंने इसे अपने प्रयास से संभव किया। बि सी सी आई के संरक्षण में दिव्यांग क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आश्वाशन दिया है की दिव्यांग क्रिकेट के लिए और सुविधाएं बधाई जाएंगी | दिव्यांग क्रिकेट के ब्रांड एम्बेसडर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह है बहुत ही जल्द दिव्यांग क्रिकेट का आई पी एल खेला जाएगा |
संपूर्णा नंद पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद दिया और वादा किया की दिव्यांग क्रिकेट के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएगी ||