संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*बड़ागाँव।* बड़ागाँव थाना क्षेत्र एक गांव निवासिनी किशोरी चार दिन पूर्व घर से भोर में शौच के लिए निकली लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने थक हार कर अपने पड़ोसी के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
थाना क्षेत्र के प्रतापपट्टी गाँव निवासी मनोज कुमार पुत्र धरमू ने थाने में लिखित तहरीर दिया है कि किशोरी 13 नवम्बर को घर से शौच के लिए गई तब से घर वापस नही हुई। उसी दिन से पड़ोस का कल्लू (ललित) भी घर से गायब है। आशंका जताई है कि मेरी पुत्री को बहला फुसला कर वहीं भगा ले गया है जिसको लेकर उचित कानूनी कार्यवाही की मांग की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर धारा 363,366 के तहत बड़ागाँव थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।