UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मातृ दिवस पर 150 महिलाओं को साड़ी वितरण,समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने लिया मातृ शक्ति का आशीर्वाद

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। मातृ दिवस के पावन अवसर पर दुल्हीपुर स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में प्रमुख समाजसेवी अश्वनी शुक्ला के नेतृत्व में भव्य साड़ी वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 150 महिलाओं को साड़ी वितरित कर उनका सम्मान किया गया तथा मातृ शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। आयोजन में महिलाओं के बीच विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर समाजसेवी अश्वनी शुक्ला ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है और मातृ शक्ति के सम्मान के बिना समाज की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मातृ दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं,बल्कि माताओं के प्रति सम्मान,प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि आज के समय में कुछ लोग अपने माता-पिता को बोझ समझकर वृद्धाश्रम भेज देते हैं,जबकि मां-बाप से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं होता। उन्होंने सभी से अपने माता-पिता का सदैव आदर और सम्मान करने की अपील की।

कार्यक्रम में महिलाओं को साड़ी वितरण के साथ उनका सम्मान भी किया गया। उपस्थित लोगों ने अश्वनी शुक्ला की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता,सेवा भावना और मातृ सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक दुबे,आशीष तिवारी,संजय उपाध्याय,प्रबंधक विनय सिंह,राज बाबू,मनोज कुमार गौतम,लक्ष्मण भारती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News