संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*रामेश्वर,वाराणसी*। रामेश्वर -हरहुआ ग्रामीण क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अभिषेक के बाद सुख समृद्धि की कामना को लेकर हवन किए गए। पूर्णाहुति और महाआरती के बाद भंडारा प्रसाद की शुरुआत हुई।क्षेत्र के रामेश्वर छोटे हनुमान जी (पुराने बैंक के पास),बरेमा प्राचीन हनुमान मंदिर,पेडुका में हनुमान मंदिर गोसाइपुर हनुमान मंदिर,भटौली हनुमान मंदिर परिसर महावीर मन्दिर आयर,सातों महुआ हनुमान मंदिर में आज बड़े धूम धाम से हनुमान जन्म उत्सव मनाया गया।डॉ0 राजेश सिंह व भाजपा नेता अजय मिश्रा ,प्रधान घनश्याम सिंह यादव व भटौली स्थित अंजनी पंडा ने विधिवत पूजन व हनुमान चालीसा सुंदरकांड पाठ कराया।पंडित शीतला प्रसाद त्रिपाठी के अनुसार हनुमान जी के प्रसन्न होने पर वह व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी तरह के संकटों से मुक्ति दिलाते हैं। जिन लोगों के ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है उनको शनि संबंधित किसी भी तरह का कोई दोष नहीं लगता है।आचार्य पुजारी अन्नू तिवारी ने बताया भगवान हनुमान को शिवजी का 11वां अवतार माना जाता है और इन्हें चिरंजीवी रहने का आशीर्वाद प्राप्त है जिसका मतलब है कि भगवान हनुमान आज भी पृथ्वी पर मौजूद हैं।मंदिरों में शाम को सुंदर काण्ड के बाद प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी देखने को मिला।भक्तगण प्रसाद खाकर प्रसन्न हुए।