संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसीनवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष महानगर वाराणसी प्रदीप अग्रहरी को जिला सहकारी फेडरेशन वाराणसी के चेयरमैन तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेशसिंह अलगू ने बधाई दी।नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का डीसीएफ चेयरमैन ने अंगवस्त्रम पहना कर और माल्यार्पण करके अभिनंदन किया ।इस अवसर पर राकेशसिंह अलगू ने कहा कि महानगर भाजपा की बागडोर प्रदीप जी के सशक्त हाथो मे आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इससे काशी वासी प्रसन्न और गौरवान्वित हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता अरूण सिंह , डीसीएफ के डायरेक्टर रामाश्रय सिंह, मुकुंद जैसवाल , प्रमोद कुमार ,अभिजीत सिंह इत्यादि बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।