संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ मे सुपरवाइजर और बीएलओ की हुई समीक्षा बैठक*
*हरहुआ*।
स्थानीय विकासखंड सभागार मे आज शुक्रवार को मतदाता सूची कार्य मे लगे भाग संख्या 122 से 186 तक के बीएलओ और सुपरवाइजरो की बैठक ज्वाइंट बीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा की अध्यक्षता मे हुई।
ज्वाइंटबीडीओ ने बैठक मे सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि फार्म 6 के दस से अधिक फार्म बीएलओ एप पर फीडिंग कराना आवश्यक है।अठारह से उन्नीस आयु वर्ग के फार्म 6 की संख्या किसी भी स्थिति मे 10 से कम नही होनी चाहिए।
यह भी निर्देशित किया कि फार्म 7 और फार्म 8 की स्थिति कई बूथो पर शून्य प्रदर्शित हो रही है जो कि उचित नही है।
ज्वाइंटबीडीओ ने चेतावनी दी कि दिनांक 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को विशेष अभियान के दिन जो सुपरवाइजर और बीएलओ ड्यूटी पर नही मिलेंगे,उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,बोरिंग टेक्नीशियन अंजनी श्रीवास्तव,मृत्युंजय सिंह लेखाकार ,वरिष्ठ सहायक शेरसिंह उपस्थित रहे।