संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.04.2024 को थाना सिन्धोरा पुलिस द्वारा वारंटी मु0नं0 159675/2022 धारा 138 एनआईए एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त महेन्द्र कुमार पुत्र बुल्लूराम, निवासी ग्राम गड़खड़ा, थाना सिन्धोरा वाराणसी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश त्रिपाठी,हे0का0 सौरभ चंद्र, थाना सिंधोरा, कमि0 वाराणसी शामिल रहे।