संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
*हरहुआ।*ब्लॉक सभागार हरहुआ पर आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा बैठक खंड विकास अधिकारी हरहुआ दीपांकर आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।बैठक में नोडल एडिशनल सीएमओ पीयूष राय ने समय से कार्य को नई एप के जरिये रिस्पांस के लिए कर्मी लगेंगे।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार की उपस्थिति में समस्त सी एच ओ, एएनएम, तथा समस्त पंचायत सहायको को नए 'आयुष्मान ऐप' की सहायता से लाभार्थी को स्वयं से आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की जानकारी दिया गया। एक राशनकार्ड पर अंकित 6 सदस्यों से अधिक का कार्ड एप के द्वारा बन सकेगा। सभी कर्मियों को निर्देशित किया गया कि 25 सितंबर के पूर्व सभी बचे हुए डाटा की केवाईसी पूर्ण कर ले। इसकी समीक्षा प्रत्येक दिवस किया जाएगा। बैठक में जॉइंट खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौंड़, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सतीश गुप्ता, बीपीएम बसंत श्रीवास्तव तथा सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।