संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सचिव एवं उप सचिव द्वारा गुरुवार को वाराणसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर वाराणसी के मंडलायुक्त श्री एस. राजलिंगम भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान स्टेडियम के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस निरीक्षण कार्यक्रम में स्टेडियम के लाइज़निंग मैनेजर अमित दुबे, वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के उपाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने परियोजना की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने पर बल दिया।
यह स्टेडियम वाराणसी के खेल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिससे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा मिलेगा।