संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अभिषेक गुप्ता
*हरहुआ* विद्या विहार इण्टर कालेज सलारपुर में गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर की उपस्थिति में 18 से 19 वर्ष के छात्र -छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
उपजिलाधिकारी सदर ने अपने हाथों से पांच-पांच छात्र -छात्राओं को मतदाता बनने हेतु फार्म 6 का वितरण किया । उपजिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं से कहा कि आप सभी अपने अपने घरों के 18 वर्ष पूरी करने वालों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें।पास-पड़ोस के लोगों को भी मतदाता बनने हेतु प्रेरित करने की बात कही।एईआरओ रमेश कुमार यादव ने उपस्थित सलारपुर की सभी सात बीएलओ को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।कार्यक्रम में बीएलओ सुपरवाइजर प्रभाकर मिश्रा, बीएलओ लक्ष्मी कुशवाहा, रीता मौर्या, रेशमा, दिव्या, बीना मौर्या, सरिता सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में अमर सिंह कुशवाहा एवं समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा।