संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। अजगरा विधान सभा क्षेत्र के सिंहापुर ग्राम पंचायत के धनेसरी गाँव की फूल बैक पोजिशन की खिलाड़ी मधु पटेल का चाइना से भारतीय जूनियर महिला हॉकी एशिया कप 2026 में 19.0 के स्वर्ण पदक विजेता के घर आज गुरुवार को पहुँचकर विधायक रोहनियां डॉ0 सुनील पटेल व आराजी लाइन प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।और उज्ज्वल भविष्य व सफलता की कामना की।
मधु पटेल विवेक एकेडमी से हाकी की शुरुआत की थी और बाद में खेल छात्रावास साई बंगलुरू में जगह बनाई। मधु पटेल के पिता सत्यनारायण पटेल,माता मुन्नी देवी बड़े भाई गोविंद पटेल तीन बहन दो भाई में चौथे स्थान पर है। शिक्षा जूनियर स्कूल हरहुआ व चक्का से हुई। चक्का की हाकी खिलाड़ी व सहेली पूर्णिमा यादव के साथ विवेक एकेडमी में प्रैक्टिस शुरू की थी। मधु के दादा गुलाब पटेल बड़ा भाई काशी विद्यापीठ से बीपीएड जो सिगरा स्टेडियम में बालीबाल खिलाड़ी है।
माँ एक कुशल गृहणी के साथ स्कूल में मिड डे मील बनाकर छोटी कमाई से इस मुकाम तक मधु पटेल को पहुंचाया।
घर पहुंचे अतिथियों ने मधु को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भारत देश का गौरव बढ़ाने की कामना की। साथ में भाजपा व अपना दल के सक्रिय कार्यकर्ता भी शामिल रहे।