संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत मोहनपुर मे देरशाम प्रधान पद के प्रत्याशियो का भाग्य मतपेटियो मे बंद हो गया।बीडीओ हरहुआ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट दीपांकर आर्य ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ ।पुलिस बल की मुस्तैदी के कारण कोई भी अप्रिय घटना नही हुई।मतपेटियाँ शाम साढ़े पाँच बजे हरहुआ ब्लाक मुख्यालय पर बने स्ट्राँग रूम मे निर्वाचन अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय तथा एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह की निगरानी मे पीठासीन अधिकारियो द्वारा जमा की गई।ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद वर्मा और एडीओ पंचायत मयंकमोहन ने बताया कि मतदान 71.30 प्रतिशत हुआ।कुल 1739 मतदाता मे से 1240 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।बीडीओ हरहुआ दीपांकर आर्य ने बताया कि स्ट्राँग रूम की सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।उन्होने बताया कि मतगणना शुक्रवार आठ सितंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।