UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान में आंबेडकर जयंती पर निकली भव्य जन-जागरण रैली

Updated on: 17 April, 2026

पांच किमी रैली के साथ गूंजे सामाजिक समरसता के संदेश, बच्चों ने निभाई अहम भूमिका

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में मंगलवार को भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लगभग पांच किलोमीटर लंबी जन-जागरण रैली से हुई, जिसने क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता का संदेश फैलाया‌ रैली की अगुवाई चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की प्रतिकृतियों में सजे बच्चों ने की। यह रैली विद्यालय से निकलकर रायपुर, बीबीगंज, दनापुर होते हुए कलान के प्रमुख मार्गों से गुजरी और पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में ‘शिक्षा, समानता और अधिकार’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा रैली में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। बच्चों का जोश और सजगता देखते ही बन रही थी, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई रैली के उपरांत आयोजित सांस्कृतिक एवं विचार गोष्ठी में प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह, संतोष त्रिपाठी और ओम प्रकाश दिनकर सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षमय जीवन, उनके विचारों तथा संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायक प्रयास साबित हुआ। आंबेडकर जयंती पर जन-जागरण रैली में महापुरुषों की वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राएं कलान क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरती जागरूकता रैली में शामिल विद्यार्थी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News