UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

चोलापुर में बेखौफ चोरों का आतंक: एक ही रात दो पड़ोसी घरों बनाया निशाना की लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई करतूत

Updated on: 03 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद नाथ यती

चोलापुर- चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में चोरों ने एक ही रात दो पड़ोसी घरों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। चोर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक, चंदापुर गांव निवासी रविशंकर मिश्रा और अवधेश मिश्रा के घरों में देर रात चोर घुसे। परिवार के लोग गहरी नींद में सोते रहे और चोरों ने घर के कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों को खंगाल डाला। कीमती जेवरात और नगदी समेटने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।सुबह परिजनों की नींद खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्सों के ताले टूटे देखकर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित परिवारों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही चंदापुर चौकी और चोलापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस अब फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।पीड़ितों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।एसीपी सारनाथ द्वारा बताया गया की पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक व साइबर टीम लगा दी गई है जिसकी जांच चल रही है।जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News