संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। हरहुआ ब्लाक के चक्का गांव में आयोजित 'मेरी माटी मेरा देश' अन्तर्गत ‘‘युवा संवाद-2047’’ कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र, वाराणसी (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान,वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद कुमार उपाध्यय 'बब्बू' एवं कपिल देव,उपनिदेशक,नेहरू युवा केन्द्र,वाराणसी द्वारा संयुक्त रूप से 'मेरी माटी-मेरा देश’’ की रैली को हरी झण्डी दिखाकर शहीद स्थल पंचायत भवन,चक्का को रवाना किया गया।रैली एवं ‘‘युवा संवाद इण्डिया’’ कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं द्वारा राष्ट्रीय नारों का उद्बोधन करते हुए सभा स्थल पहुंची।‘‘युवा संवाद सभा" को संम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख हरहुआ ने कहा कि राष्ट्र नायक क्रान्तिदूत भगवान बिरसा मुण्डा ने तत्कालीन समय में 'मांवा माटी-मांवा राज' का नारा दिया जो आज 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम के माध्यम से देश आजादी के शहीदों की स्मृति से सकारात्मक ऊर्जा मिल रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान,वाराणसी द्वारा किये जा रहें विविध कार्यक्रम सराहनीय है। युवा संवाद कार्यक्रम में कपिल देव,उपनिदेशक,नेहरू युवा केन्द्र,वाराणसी ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताते हुए कहा कि युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार ग्रामीण युवा शक्ति को विविध कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय हित में युवाओं के विकास हेतु समय-सयम पर आयोजनों के माध्यम से प्रेरित करती है। 'मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। देश की आने वाली पीढ़ी शहीदों के बलिदान से प्रेरणा प्राप्त करेगी।रैली एवं ‘‘युवा संवाद की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चक्का मधुबन यादव ने करते हुए ब्लाक प्रमुख के संग शहीद स्व0 तिलकधारी यादव को याद करते हुए उनके इकलौते पुत्र को शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।गुलाब चन्द्र त्रिपाठी,सूबेदार मेजर (आनरेरी) भारतीय सेना ने सम्बोधित कर देश हित में बलिदान हेतु सदैव आगे आने का आवाह्न किया। इस अवसर पर अनिल कुमार चौरसिया,अधीक्षक,समाज कल्याण विभाग,वाराणसी ने भी ‘‘युवा संवाद को सम्बोधित करते हुए अपने विचार रखा।इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी एवं राज्य प्रशिक्षक के0 एल0पथिक ने जनसमुदाय तथा युवाओं को सम्बोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि देश की आजादी हेतु लड़ने वालों के नाम -अनाम शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनकी अमर गाथा से प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्ति सेवा पूरी कर की जा सकेगी।कार्यक्रम का संचालन बृजभान मरावी,सचिव/प्रबंधक,जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान,वाराणसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत पंच-प्रण की प्रतिज्ञा एवं संकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर सर्व श्री आनन्द चौबे,राष्ट्रीय स्वयं सेवक शिवप्रताप सिंह,देवेंन्द्र पटेल,सुरेश कुमार,श्रीमती सुमन चौबे,अनिल कुमार गोंड,वैभव कुमार,शिवप्रकाश,गब्बर गोंड,दीना गोंड,राम प्रवेश,श्रुति,रिया,विशाखा,चॉदनी गोंड सहित सैकड़ों ग्रामीण युवक-युवतीया उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन जनजातीय शोध एवम विकास संस्थान के सचिव बृजभान 'मरावी' ने किया।